वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- ग्रामीणों को आसानी से मिले बीमा का लाभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे दिन सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में “वित्तीय समावेशन-बीमा जरूरी है” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में आईआरडीएआई और विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बीमा की सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक आसानी से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बीमा योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके, इसके लिए जागरूकता और सुविधाएं बढ़ाना जरूरी है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल रही है।