व्यापार

वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (21 अक्टूबर) को छात्रों से मुलाकात की. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी ने दावा किया है कि वो वियतनाम गए हैं.

कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर कहा, ''विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 'विजन IAS' कोचिंग संस्थान के छात्रों से नई दिल्ली में मुलाकात की.

उन्होंने कहा, ''छात्रों ने संस्थान में पढ़ाई की गुणवत्ता, मेंटरशिप और स्टडी मटेरियल में आई भारी गिरावट को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं.

उन्होंने यह भी बताया कि फीस रिफंड की उनकी मांगों पर प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.''

LoP Shri @RahulGandhi and Congress General Secretary Smt. @priyankagandhi ji met students of the Vision IAS coaching institute.

The students raised serious concerns about a sharp decline in the quality of teaching, mentorship and study materials at the institute.

They also said the management had been unresponsive to their demands for fee refunds. 📍 New Delhi

Congress (@INCIndia) October 21, 2026

एसआईआर पर हमलावर हैं राहुल गांधी

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमलावर राहुल गांधी लगातार सड़कों पर दिखे हैं.

उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में कई मार्च में भाग लिए. 18 अक्टूबर को वो गोवा में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए.

इस दौरान भी उन्होंने एसआईआर को लेकर बीजेपी को घेरा.

इस बीच बीजेपी ने 19 अक्टूबर को वीडियो शेयर किया और राहुल गांधी के विमान में होने का दावा करते हुए कहा, झूठ फैलाते-फैलाते थक गया... कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं..

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।