'वो सबसे बेहतर हैं...रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरे रवि दुबे, 'रामायण' में कास्टिंग का किया बचाव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं. इस मेगा बजट और मच अवेटेड फिल्म में वो भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं.
कई लोगों ने रामायण में उनकी कास्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी इससे खफा है. हालांकि रणबीर की रामायण में कास्टिंग का कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया है.
अब रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे टीवी एक्टर रवि दुबे भी रणबीर के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने रणबीर की जमकर तारीफ़ करते हुए उन्हें बेहतरीन और सुपरस्टार कहा है.
रवि दुबे ने किया रणबीर का सपोर्ट
रणबीर कपूर की आलोचनाओं के बीच रवि दुबे ने वैरायटी इंडिया को एक इंटरव्यू दिया.
उन्होंने अभिनेता की तारीफ और उनका बचाव करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि हमारे बीच रणबीर सबसे बेस्ट कलाकार है. वो बड़े सुपरस्टार हैं.
मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद आई वो ये है कि उनका एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर जो रूप है उसे मैंने करीब से देखा है. इसकी और कोई मिसाल नहीं है कि सेट पर वो कितनी ईमानदारी के साथ आते हैं.
मुझे ये सौभाग्य मिला कि मैंने अपनी आंखों से उनके तौर-तरीक़ों, काम के प्रति समर्पण और लगन को देखा है.'
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को भाई मानती थीं लता मंगेशकर, कहा था- 'उनका ध्यान लोगों के लिए कुछ करने पर रहता है'
डाउन टू अर्थ है रणबीर
रवि दुबे ने आगे कहा कि रणबीर कपूर डाउन टू अर्थ है.
उन्होंने कहा, 'उनका स्वभाव मिलनसार, सबको साथ लेकर चलने वाला और जमीन से जुड़ा हुआ है. जब वो लोगों से बात करते हैं तो उनमें बिल्कुल भी स्टारडम का बोझ नजर नहीं आता है.
ये बात मुझे मोटिवेट करती है.' वहीं आगे रवि ने रामायण का हिस्सा बनने पर गर्व जताते हुए इसे अपने लिए सौभाग्य की बात कहा है.
<img src="https://feeds.abp
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के रामायण में भगवान राम की भूमिका पर चर्चा है, और टीवी अभिनेता रवि दुबे तथा अन्य सेलिब्रिटीज़ द्वारा उनके समर्थन की बातें भी शामिल हैं। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि रामायण जैसी पौराणिक फिल्म में बड़े सितारे की भूमिका से धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलता के मुद्दे उठते हैं, जिससे जनता और उद्योग दोनों में विवाद पैदा होता है। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि धार्मिक भावनाएँ प्रभावित हों, फिल्म के प्रति रुचि बढ़े या घटे, और सोशल मीडिया पर चर्चा के कारण