व्यापार

Voltas में खत्म होगा नोएल टाटा का कार्यकाल, अब किसे मिलेगी कंपनी की कमान?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Voltas में खत्म होगा नोएल टाटा का कार्यकाल, अब किसे मिलेगी कंपनी की कमान?

आज के समय में वोल्टास का नाम तो हर किसी ने ही सुना होगा.

अगर आपके घर में एसी या दूसरे उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है तो आपने इस ब्रांड के नाम की चर्चा भी काफी सुनी होगी. इस बीच वोल्टास से जुड़ी एक जरूरी अपडेट सामने आई है.

कंपनी के चेयरमैन नोएल टाटा अपना पद छोड़ने जा रहे हैं.

ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर नोएल टाटा चेयनमैन पद क्यों छोड़ रहे हैं और साथ ही कि अब उनके बाद कौन कंपनी की कमान संभालने वाला है. आइए जानते हैं पूरी बात.

चेयरमैन पद क्यों छोड़ रहे हैं नोएल टाटा?

बता दें कि टाटा समूह के गवर्नेंस नियमों के मुताबिक, 70 साल की उम्र पूरी होने पर नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स रिटायर हो जाते हैं.

ऐसे में नोएल टाटा भी 12 नवंबर 2026 को 70 साल के हो रहे हैं, इसलिए वे चेयरमैन पद से हट रहे हैं. उनकी जगह पर अब कोई ओर कंपनी का नया चेयरमैन बनेगा.

कब चेयरमैन पद छोड़ेंगे नोएल टाटा?

बता दें कि नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को चेयरमैन और डायरेक्टर के पद से रिटायर हो जाएंगे.

अब बड़ा सवाल यही है कि नोएल टाटा के 11 नवंबर 2026 को रिटायर होने के बाद चेयरमैन का पद कौन संभालने वाला है?

वोल्टास को मिलेगा नया चेयरमैन

नोएल टाटा के चेयरमैन पट से रिटायर होने के बाद कंपनी की कमान सुनील एलारिक डिसूजा संभालेंगे. अभी ये वोल्टास के बोर्ड में डायरेक्टर हैं.

हां, लेकिन नोएल टाटा 11 नवंबर को वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर तो हो जाएंगे, लेकिन इसके बाद उन्हें चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चेयरमैन बनाया जाएगा.

सुनील एलारिक डिसूजा कब लेंगे पदभार ग्रहण?

बता दें कि सुनील एलारिक डिसूजा 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन का पदभार ग्रहण करेंगे.

यानी नोएल टाटा चेयरमैन पद से हटने के बाद भी कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे. उन्हें वोल्टास का चेयरमैन एमेरिटस बनाया गया है.

<p style="text-align

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।