व्यापार

व्यापारियों की आजीविका पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
व्यापारियों की आजीविका पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

अक्टूबर 16, नई दिल्ली: दिल्ली के व्यापारियों की आजीविका से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने छोटे दुकानदारों, फेरीवालों और स्टॉल संचालकों की परेशानियों को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण दिनों में ही व्यापारी अपनी आजीविका कमाते हैं और उनके परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, कोर्ट ने कहा, "हम कार्रवाई करेंगे।" याचिका में त्योहारी और विवाह सीजन के दौरान चांदनी चौक, सदर बाजार, कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

कैट के मुताबिक, प्रदर्शनों के कारण प्रतिदिन करीब 250 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित होने का अनुमान है। कैट ने प्रदर्शन के लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान करते हुए प्रदर्शन स्थलों को बाजारों से दूर निर्धारित करने की मांग की है।

फोटो- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।