खेल

W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास

क्रिकेट में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो खिलाड़ी को हमेशा के लिए इतिहास में जगह दिला देते हैं. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा ही कमाल किया.

अबू धाबी में रविवार को टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की.

इस उपलब्धि के साथ हसन टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए.

हसन महमूद बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं.

उनसे पहले अलोक कपाली ने 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में ये उपलब्धि हासिल की थी.

इसके बाद सोहाग गाजी ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चटगांव में टेस्ट हैट्रिक ली थी. हसन ने अब इस सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

इस्मत आलम को बोल्ड करके की शुरुआत

तीसरे दिन नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए हसन ने अपनी हैट्रिक की शुरुआत इस्मत आलम को आउट करके की. आलम 1 रन बनाकर खेल रहे थे.

हसन की गेंद पिच पर पड़ने के बाद नीचे रह गई और बल्लेबाज के बल्ले के नीचे से निकलकर सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई. इस तरह बांग्लादेश को पहली सफलता मिली.

लिटन दास ने पकड़ा शानदार कैच

इसके बाद हसन ने काइस अहमद को अपना दूसरा शिकार बनाया.

बल्लेबाज ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के पास पहुंच गई. लिटन ने दाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया.

लगातार 2 विकेट लेने के बाद हसन हैट्रिक से सिर्फ एक विकेट दूर थे.

हसन की तीसरी गेंद पर जियाउर रहमान एलबीडब्ल्यू आउट हुए.

मैदानी अंपायर ने शुरुआत में अपील खारिज कर दी, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने रिव्यू लिया.

जांच में पता चला कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी और बॉल ट्रैकिंग के मुताबिक स्टंप पर लगती. इसके बाद अंपायर का फैसला बदल दिया गया और हसन की हैट्रिक पूरी हो गई.

अफगानिस्तान के 8 विकेट गिरे

इस

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

हसन महमूद की हैट्रिक एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जहाँ उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए, जिससे वह बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ली। यह घटना बांग्लादेश के लिए गर्व का कारण है क्योंकि यह देश की क्रिकेट परंपरा को विश्व स्तर पर मान्यता देती है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह एक दुर्लभ और प्रेरणादायक प्रदर्शन है, जो युवा खिलाड़ियों को उच्च लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करेगा। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ करने में दिख

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।