Watch: पाकिस्तान प्लेयर्स की नापाक करतूत, हर्षित राणा के साथ की ये हरकत; देखें वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रविवार को भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी घटिया हरकत करने पर उतर आए.
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मैच में इंडिया ए की हार लगभग पक्की हो चुकी थी, इसी बीच जब हर्षित राणा का विकेट गिरा तो पाकिस्तानी प्लेयर्स उन्हें छेड़ने लगे.
पाकिस्तान के 313 रनों रनों के जवाब में इंडिया ए की पूरी टीम 265 रनों पर सिमट गई थी. भारत यह मैच 48 रनों से हार गया.
हर्षित राणा 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद इरफान रंधावा का शिकार बने. फरहान यूसुफ ने उनका कैच लपका और हर्षित अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे.
हर्षित आउट हुए तो पाकिस्तानी प्लेयर्स ने उन्हें घूरना शुरू कर दिया.
कुछ खिलाड़ियों ने दूर खड़े रहकर हर्षित को छेड़ा, लेकिन सुफियां मुकीम हद पार करते हुए उनके पीछे चल पड़े.
सुफियां मुकीम ने हर्षित के पीछे-पीछे चलते हुए उनसे कुछ कहा.
जवाब में हर्षित ने भी मुंह पीछे की ओर करके उनसे कुछ कहा. मामला और आगे बढ़ता, उससे पहले ही तेज गेंदबाज अली रजा, मुकीम को वहां से ले गए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
Lafda after wicket of Harshit Rana 🤬 https://t.co/rqz2qptLHE
Er Robin Alwar (@Robinalwar11) November 23, 2026
हर्षित राणा ने की थी पहल
दरअसल इस सबकी शुरुआत हर्षित राणा ने ही की थी. उन्होंने पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज शामिल हुसैन और माज सदाकत को स्लेज किया था.
जब आयुष बडोनी ने शामिल हुसैन का विकेट लिया तब हर्षित ने उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया था.
उससे अगले ही ओवर में हर्षित ने रोहेल नजीर को आउट करने के बाद भी आक्रामक सेलिब्रेशन किया था.
मैच की बात करें तो तिलक वर्मा ने 100 रन बनाए, वहीं शाहबाज अहमद ने 56 रन बनाकर तिलक के साथ 112 रनों की साझेदारी की. मगर उनका यह योग
📡 स्रोत: ABP Live Khel