व्यापार

बुधवार का टैरो राशिफल:मकर वालों को उच्च पद मिलने के प्रबल योग और कन्या वालों को प्रमोशन या अवॉर्ड मिल सकता है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुधवार का टैरो राशिफल:मकर वालों को उच्च पद मिलने के प्रबल योग और कन्या वालों को प्रमोशन या अवॉर्ड मिल सकता है

बुधवार, 25 नवंबर को मकर राशि वालों को उच्च पद या बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी मिलने के प्रबल संकेत हैं। सरकारी ठेकों और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। कन्या राशि वालों को ईमानदारी और अच्छे काम का पुरस्कार प्रमोशन या अवॉर्ड के रूप में मिल सकता है। कानूनी और टैक्स से जुड़े मामलों में भी फैसला इनके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशि के सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया, इवेंट और स्टार्टअप से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट से बड़ी डील मिलने के प्रबल योग हैं। तुला राशि में बैंकिंग, फाइनेंस, एचआर, सोशल वर्क और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को वेतन वृद्धि या बोनस मिल सकता है। मेष राशि वालों को पुराने कर्ज से राहत मिलने का रास्ता साफ होगा।

नौकरी में ट्रांसफर या विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। कुंभ राशि के युवाओं के प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन के योग हैं। टैरोकार्ड रीडर डॉ.

बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

मेष – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स आज जीवन में चल रही उलझनों और तनावपूर्ण परिस्थितियों से बाहर निकलने का समय है। परिवार में लंबे समय से किसी बात को लेकर चल रहे वैचारिक मतभेद आपसी सहमति से दूर होंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ शांत जगह पर छोटी यात्रा या स्थान परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

पुराने कर्जों से राहत मिलने का रास्ता भी साफ होगा। करियर- कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी और कामकाज में स्थिरता आएगी। नौकरी में ट्रांसफर, विभाग परिवर्तन या विदेश जाने के अवसर तलाश रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। आईटी, शिपिंग, रिसर्च और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के काम में प्रगति होगी।

कार्यक्षेत्र का माहौल भी सुकून भरा रहेगा। लव- पार्टनर के साथ पुरानी कड़वाहट और तनाव भुलाकर रिश्ते की नई शुरुआत करने का फैसला लेंगे। शांत वातावरण में एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आपसी समझ और भरोसा बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा और अच्छा तालमेल बनेगा। सिंगल लोग पुराने दुखद अनुभवों से उबरकर आगे बढ़ने के लिए तैयार होंगे।

हेल्थ- मानसिक तनाव और बेचैनी से काफी राहत मिलेगी। मन शांत रहेगा। लकी कलर- सॉफ्ट पिंक, लकी नंबर- 6 वृष – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज अपनी जमापूंजी, संपत्ति और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने पर विशेष ध्यान देंगे। परिवार का बजट संतुलित रखने के लिए गैरजरूरी खर्चों पर सख्ती से नियंत्रण करेंगे।

घर की कीमती चीजों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखना जरूरी होगा। बिजनेस में जोखिम भरा निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने से बचें। अपनी निजी योजनाओं की जानकारी हर किसी को देना भी ठीक नहीं रहेगा। करियर- ऑफिस में अपना पद और अधिकार सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत और सतर्कता की जरूरत होगी।

सहकर्मियों के साथ गोपनीय जानकारी और भविष्य की योजनाएं साझा न करें। फाइनेंस, अकाउंट्स, बैंकिंग और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन स्थिर और लाभदायक रहेगा। लव- पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने या असुरक्षा की भावना रखने से उन्हें रिश्ते में घुटन महसूस हो सकती है। साथी पर भरोसा करने और उन्हें निजी समय देने से संबंध मधुर होंगे।

विवाहित लोगों के लिए भविष्य की बचत और पारिवारिक निवेश पर बातचीत करना फायदेमंद रहेगा। पुरानी बातों को लेकर बार-बार विवाद करने से बचें। हेल्थ- जंक फूड और ज्यादा मसालेदार भोजन करने से एसिडिटी और कब्ज की परेशानी हो सकती है। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 4 मिथुन – नाइट ऑफ वांड्स आज ऊर्जा, जोश और उत्साह भरपूर रहेगा।

परिवार की कोई नई जिम्मेदारी या आयोजन संभालने में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं या अचानक किसी रोमांचक यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन आवेश में आकर खरीदारी करने से बचना होगा। बिजनेस में तेजी से नए बदलाव होंगे, जिनसे अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

करियर- कोई प्रोजेक्ट तय समय से पहले पूरा करके अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करेंगे। सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया, इवेंट और स्टार्टअप से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट से बड़ी डील मिलने के प्रबल योग हैं। सरकारी कर्मचारियों को विशेष सफलता मिल सकती है। हालांकि किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा।

लव- प्रेम संबंधों में रोमांच, आकर्षण और नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या अचानक वीकेंड पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। प्रेमी-प्रेमिका को अपने साथी से प्यारा सरप्राइज मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि बातचीत के दौरान आक्रामक व्यवहार से बचना होगा।

हेल्थ- शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने और मानसिक तनाव कम करने पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। लकी कलर- फ्लेम रेड, लकी नंबर- 9 कर्क – फाइव ऑफ वांड्स आज विचारों में टकराव और छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की आशंका है। परिवार के लोगों के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर बहस हो सकती है। अपनी जिद पर अड़े रहने से समस्या बढ़ेगी।

आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा, क्योंकि गैरजरूरी खर्च बढ़ सकते हैं। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहेगी। आज कोई बड़ा फैसला टालना बेहतर होगा। करियर- सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। टीम मीटिंग में विचारों के टकराव से किसी प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। ऑफिस में पीठ पीछे विरोध करने वाले लोगों की गतिविधियों से सावधान रहें।

नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। लव- शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की नाराजगी या अहंकार के कारण होने वाले विवादों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने झगड़ों को दोबारा उठाने से बचें। किसी बाहरी व्यक्ति या दोस्त के हस्तक्षेप से प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

किसी को प्रेम प्रस्ताव देने के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है। हेल्थ- गुस्से के कारण ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। सिरदर्द और अनिद्रा की परेशानी भी बढ़ सकती है। लकी कलर- मस्टर्ड येलो, लकी नंबर- 3 सिंह – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज अपनी समझदारी, उदारता और बेहतर मैनेजमेंट से घर और कार्यक्षेत्र के बीच शानदार संतुलन बनाएंगे।

परिवार के लोगों की जरूरतों और सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने से घर में खुशी और सुकून रहेगा। बुजुर्गों की सेहत में सुधार होने से चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी या सोने-चांदी में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। बिजनेस में स्थिरता से अच्छा मुनाफा होगा। घर की महिलाओं का विशेष सहयोग मिलेगा।

करियर- कार्यस्थल पर आपकी मैनेजमेंट क्षमता, जिम्मेदारी निभाने और समस्याएं सुलझाने के तरीके की जमकर तारीफ होगी। फाइनेंस, बैंकिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट या सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों का मार्गदर्शन करने से आपकी नेतृत्व क्षमता और निखरेगी।

लव- रिश्ते में अपनापन, सुरक्षा और एक-दूसरे का सहयोग करने की भावना रहेगी। पार्टनर की छोटी-बड़ी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। इससे उन्हें सुकून महसूस होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम, समृद्धि और अच्छा तालमेल बना रहेगा। सिंगल लोगों को ख्याल रखने वाले और समझदार जीवनसाथी का प्रस्ताव मिल सकता है।

हेल्थ- पाचन तंत्र की सेहत और मानसिक शांति बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। लकी कलर- एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर- 5 कन्या – जस्टिस आज अपनी समझदारी और निष्पक्ष व्यवहार से पारिवारिक विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। कानूनी, टैक्स या दस्तावेजों से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है।

आर्थिक लेनदेन में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा। लिखित दस्तावेजों के बिना कोई सौदा न करें। बिजनेस में पार्टनरशिप से जुड़े फैसले भी अच्छी तरह सोच-विचार करके लेने होंगे। करियर- ऑफिस पॉलिटिक्स और गैरजरूरी बातचीत से दूर रहकर काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। कानून, प्रशासन, ऑडिट, एचआर और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी।

ईमानदारी और निष्पक्ष तरीके से काम करने का पुरस्कार प्रमोशन या अवॉर्ड के रूप में मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और काम में तेजी आएगी। लव- रिश्ते में बराबरी, सम्मान और समर्पण की भावना बनी रहेगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं और किसी गंभीर विषय पर साफ बातचीत होगी।

इससे आगे के फैसले लेने में आसानी होगी। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी समझदार और सुलझे हुए व्यक्ति से हो सकती है। विवाहित लोगों के बीच आपसी तालमेल शानदार रहेगा। घर में भी शांति बनी रहेगी। हेल्थ- शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी होगा। लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 8 तुला – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक संतुलन बेहतर होगा। परिवार के किसी जरूरतमंद सदस्य या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करने से खुशी और संतुष्टि मिलेगी। दान-पुण्य और सामाजिक सेवा के कामों में रुचि बढ़ेगी। पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। करियर- सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

इससे मुश्किल काम भी समय पर पूरे होंगे। फाइनेंस, बैंकिंग, सोशल वर्क, एचआर और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को वेतन वृद्धि, बोनस या नए प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग मिल सकती है। टीम के जूनियर सदस्यों को काम सिखाने और उनकी मदद करने से आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। लव- पार्टनर को पूरा समय, प्यार और भावनात्मक सहयोग देंगे।

बदले में आपको भी भरपूर प्यार और अपनापन मिलेगा। साथी की ओर से कोई उपयोगी उपहार या आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सिंगल लोगों को दयालु और दूसरों की मदद करने वाले व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। हेल्थ- रोजमर्रा के काम पूरी ऊर्जा के साथ कर पाएंगे। ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को लेकर सतर्कता जरूरी होगी।

लकी कलर- आइवरी, लकी नंबर- 1 वृश्चिक – द डेविल आज लालच, नकारात्मक विचारों और दूसरों के बहकावे में आने से बचना होगा। परिवार में किसी पुराने मामले या संपत्ति को लेकर मन में असंतोष और कड़वाहट हो सकती है। जल्दी पैसा कमाने के लालच में गलत रास्ता अपनाने या सट्टेबाजी करने से भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

बिजनेस में किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी सभी शर्तें बारीकी से समझनी होंगी। करियर- कार्यक्षेत्र में खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऑफिस के नियमों का उल्लंघन करने या कोई गलत कदम उठाने से आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। नई नौकरी या प्रोजेक्ट तलाश रहे लोगों को आकर्षक ऑफर मिलने पर उसकी पूरी जांच-पड़ताल करनी होगी।

जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय धैर्य रखना जरूरी होगा। लव- प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने, शक और ईर्ष्या के कारण तनाव हो सकता है। पार्टनर पर अपने फैसले थोपने के बजाय उनकी स्वतंत्रता का सम्मान करें। विवाहित लोगों को किसी बाहरी व्यक्ति के आकर्षण या गलत संगति से दूर रहना होगा।

लापरवाही के कारण वैवाहिक जीवन में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा। हेल्थ- मानसिक तनाव, घबराहट और हार्मोनल असंतुलन की समस्या उभर सकती है। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 8 धनु – फाइव ऑफ कप्स आज किसी पुरानी निराशा या अधूरी इच्छा के कारण मन उदास रह सकता है।

परिवार के किसी सदस्य की कही हुई पुरानी बात भी परेशान कर सकती है। आर्थिक मामलों में पहले हुए नुकसान को लेकर परेशान होने के बजाय मौजूदा अवसरों पर ध्यान देना बेहतर होगा। बिजनेस में कोई डील हाथ से निकलने का दुख हो सकता है। हालांकि जल्दी ही बेहतर विकल्प सामने आएंगे। करियर- कार्यक्षेत्र में कुछ असंतोष महसूस हो सकता है।

सहकर्मियों के साथ अपनी तुलना करने के बजाय काम करने के तरीके में सुधार लाने पर ध्यान दें। फिलहाल जो अवसर उपलब्ध हैं, उनका सही इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। अकाउंट्स, ऑडिट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को पुरानी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। लव- प्रेम संबंधों में पुरानी कड़वाहट और शिकायतें भुलाकर आगे बढ़ने की जरूरत होगी।

पार्टनर की कमियों पर ज्यादा ध्यान देने से रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी के साथ अपने मन की परेशानी साझा करना बेहतर रहेगा। सिंगल लोग पुराने ब्रेकअप के दुख से बाहर निकलने का संकल्प लेंगे। हेल्थ- पेट में भारीपन की शिकायत हो सकती है। मानसिक उदासी भी महसूस होगी।

लकी कलर- डस्टी ग्रे, लकी नंबर- 4 मकर – द एम्परर आज आत्मविश्वास, अनुशासन और फैसले लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। परिवार के मुखिया के तौर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाएंगे। पिता या किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट में निवेश के लिए दिन बेहद अनुकूल है।

बिजनेस पर मजबूत पकड़ और स्पष्ट नीतियों के कारण अच्छा मुनाफा होगा। सामाजिक गतिविधियों में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। करियर- उच्च पद या बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी मिलने के प्रबल संकेत हैं। सरकारी ठेकों, कंस्ट्रक्शन और बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े कामों में विशेष सफलता मिलेगी। आपके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वे आपके काम करने के तरीके से प्रेरित होंगे। अनुशासन के साथ काम करने से प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ देंगे। लव- रिश्ते में सुरक्षा, भरोसा और स्थिरता महसूस होगी। हालांकि पार्टनर पर अपने विचार या नियम थोपने से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह को महत्व देने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली और अच्छा तालमेल बना रहेगा।

प्रेम संबंधों में गंभीरता बढ़ेगी। अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा और ठोस फैसला भी ले सकते हैं। हेल्थ- हड्डियों, घुटनों या जोड़ों में हल्का दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 7 कुंभ – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स आज अपनी स्पष्ट सोच और समझदारी से किसी बड़ी उलझन का सटीक समाधान निकाल लेंगे।

परिवार में चल रहे भ्रम या गलतफहमी को साफ बातचीत और तर्क से दूर करेंगे। आर्थिक मामलों में नई और लाभदायक योजना शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। बिजनेस में नए अनुबंध और स्पष्ट नीतियों से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। करियर- तेजी से सही फैसला लेने की आपकी क्षमता की जमकर तारीफ होगी। नया प्रोजेक्ट, महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन या चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी शुरू करने के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ है।

टेक्नोलॉजी, लेखन, पत्रकारिता, आईटी और रिसर्च से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता या महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन के योग हैं। लव- साफ और ईमानदार बातचीत से प्रेम संबंधों में चल रही सभी पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर बातचीत होगी।

इससे आपसी भरोसा मजबूत होगा। सिंगल लोगों को बुद्धिमान और स्पष्ट विचारों वाले व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। विवाहित लोगों के विचारों में बेहतरीन तालमेल रहेगा। हेल्थ- ठंडी हवा के कारण गले में खराश या साइनस की हल्की परेशानी हो सकती है। लकी कलर- वार्म कोरल, लकी नंबर- 9 मीन – फाइव ऑफ वांड्स आज गैरजरूरी बहस और विचारों के टकराव से बचना होगा।

परिवार में छोटी-सी बात को लेकर लोगों के बीच मतभेद हो सकते हैं। हालांकि अपने नरम व्यवहार से मामला शांत कर लेंगे। आर्थिक मामलों में बिना सोचे-समझे खरीदारी करने से बचें। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों की सक्रियता बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धैर्य रखने से शाम तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

करियर- कार्यस्थल पर टीम के लोगों के साथ तालमेल बनाने में कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। किसी प्रोजेक्ट के काम करने के तरीके को लेकर सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहकर अपने लक्ष्यों पर ध्यान देना बेहतर होगा। काम की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्हें पूरा कर लेंगे।

लव- पार्टनर के साथ साफ बातचीत नहीं होने से छोटी-सी गलतफहमी भी बड़े विवाद में बदल सकती है। साथी की भावनाओं का सम्मान करना और अहंकार से बचना जरूरी होगा। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह के आधार पर अपने रिश्ते को लेकर फैसला न करें। धैर्य और प्यार से रिश्ते की सभी उलझनें सुलझ जाएंगी। हेल्थ- मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखने के साथ खानपान में नमक की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी होगा।

लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 2

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।