Weekly Horoscope 19-25 Oct 2026: धनु के पास धन आने का योग, मकर की नौकरी की तलाश होगी पूरी, कुंभ, मीन साप्ताहिक राशिफल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Weekly Horoscope 19-25 Oct Dhanu Makar Kumbh Meen Vrashchik: अक्टूबर (September) का तीसरा सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2026) साप्ताहिक ग्रह गोचर इस सप्ताह सूर्य और वक्री शुक्र तुला राशि में रहेंगे।
मंगल और गुरु कर्क राशि में रहेंगे। वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध प्रारंभ में तुला राशि में रहेगा और 24 अक्टूबर को 7:26 रात से तुला राशि में ही वक्री हो जाएगा। साप्ताहिक राशिफल, राशिफल 19 से 15 अक्टूबर धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Weekly Horoscope) इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है।
आय के नए स्रोत बना सकते हैं। बड़े भाई या मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। पुराने निवेश से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलने की उम्मीद कम है। आपके लिए 23, 24 और 25 तारीख परिणाम मूलक है।
सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है। मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Makar Weekly Horoscope) कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सट्टा सामान्यतः ठीक है।
लेकिन कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र और नौकरी में उन्नति के योग हैं। अधिकारियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। यदि पदोन्नति (Promotion) या नई नौकरी की तलाश में हैं, तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इसके अलावा राज्य का भी आपके समर्थन प्राप्त होगा।
व्यापार विस्तार के लिए भी समय अनुकूल है। आपके माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है। कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Weekly Horoscope) आपके भाग्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है।
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी होंगी। इस सप्ताह आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में ध्यान देकर कार्य करने पर सफलता मिल सकती है।
इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख प्रभावशाली है। 19 और 20 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है। मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Weekly Horoscope) ज्योतिष या गुप्त विद्याओं से जुड़े लोगों के लिए यह समय ठीक है।
अचानक कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। वाणी पर थोड़ा संयम रखें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23 की दोपहर से लेकर 24 और 25 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त हैं।
21, 22 और 23 की दोपहर तक का समय सावधान रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ रविवार है।
📡 स्रोत: NewsData.io