अपराध

पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक शांति-सुरक्षा के लिए STF की बड़ी कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक शांति-सुरक्षा के लिए STF की बड़ी कार्रवाई

05 नवंबर, नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दो अलग-अलग ऑपरेशन को अंजाम दिया। इन कार्रवाइयों में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है। बीरभूम जिले के मुरारई में छापेमारी के दौरान 1,150 जिलेटिन स्टिक, 989 डेटोनेटर और करीब 9,900 मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड जब्त किया गया। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पांडबेश्वर में 21 अवैध हथियार और 65 कारतूस बरामद हुए हैं।

इनमें छह लंबी बंदूकें, चार पिस्तौल और 11 पाइप गन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अवैध हथियारों और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।