खेल

WI के खिलाफ पांचवां टी20 खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? BCCI ने बदला स्क्वॉड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
WI के खिलाफ पांचवां टी20 खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? BCCI ने बदला स्क्वॉड

भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. 4 साल बाद उनका सिलेक्शन न्यूजीलैंड दौरे के लिए हुआ था, लेकिन इससे पहले ही उनकी टीम इंडिया में वापसी हो गई.

हालांकि अर्शदीप सिंह पांचवें टी20 से बाहर नहीं हुए हैं, जिन्हें चौथे मैच में चोट लग गई थी. बीसीसीआई ने उनको लेकर भी अपडेट दिया.

बीसीसीआई ने आधिकारिक एलान करते हुए बताया, 'पुरुष चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I मैच के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया है.' बता दें कि पांचवां टी20 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार, 17 अक्टूबर को खेला जाएगा.

भुवि पहले से ही बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, जो अब भारतीय कैंप में जुड़ गए हैं.

बाहर नहीं हुए अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह को लेकर बीसीसीआई ने बताया कि वह पांचवें टी20 से बाहर नहीं हुए हैं.

बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में कहा, 'बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच के दौरान, अर्शदीप के गेंदबाजी करने वाले कंधे पर चोट लग गई थी, जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया.

आखिरी T20I मैच में अर्शदीप खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनके ठीक होने की स्थिति को देखकर लिया जाएगा.'

बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी20 सीरीज डिसाइडर है. 5 मैचों की टी20 सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है.

पहले और तीसरे मैच में टीम इंडिया जीती थी। वेस्टइंडीज ने दूसरा और चौथा मैच जीता है. इतिहास में कभी वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ भारत में टी20 सीरीज नहीं जीती है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 के लिए भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।