खेल

WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दो मैच हो चुके हैं. तीसरा वनडे 03 अक्टूबर (शनिवार) को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

मैच से पहले टीम इंडिया के बुरी खबर सामने आई है. स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं.

गौर करने वाली बात यह है कि प्रसिद्ध भारत के लिए एक से ज्यादा मुकाबले मिस कर सकते हैं.

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में वह सिर्फ 5 ओवर फेंककर मैदान से बाहर चले गए थे.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है.

अभी यह साफ नहीं हो सका है कि चोट कितनी गंभीर है. लेकिन शुरुआती जांच से स्थिति बहुत अच्छी नहीं लग रही है.

ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें मौजूदा सीरीज के अलावा बाकी मुकाबलों में भी बाहर बैठना पड़ सकता है.

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया गुवाहाटी से चंडीगढ़ रवाना होगी, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा टीम के साथ न जाकर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जा सकते हैं, जहां उनका रिकवरी प्रोसेस शुरू होगा.

गौर करने वाली बात यह है कि बीसीसीआई की तरफ से प्रसिद्ध की इंजरी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है.

दूसरे वनडे में भारत ने किया रिकॉर्ड चेज

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया की तरफ से रिकॉर्ड रन चेज देखने को मिला था.

मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए थे. टीम के लिए जॉन कैम्पबेल, आमिर जंगू और कप्तान शाई होप ने शकतीय पारियां खेलीं. आमिर ने 114 रन, होप ने 104 रन और कैम्पबेल ने 101 रन बनाए.

पहली पारी के बाद लग रहा था कि भारत के लिए जीत असंभव होगी, लेकिन चेज में भारत ने इसको संभव कर दिया.

शुभमन गिल की डबल सेंचुरी और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में 2 विकेट पर 406 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली थी.

गिल ने 133 गेंदों में 26 चौके और 8 छक्के लगाकर 223* रन बनाए. रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए.

दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रनों की साझेदारी करके भा

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।