राज्य

Winter Car Care Tips: कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी आपकी कार, सर्दियां शुरू होने से पहले जरूर अपनाएं ये जरूरी टिप्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Winter Car Care Tips: कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी आपकी कार, सर्दियां शुरू होने से पहले जरूर अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Winter Car Care Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कार चलाने वालों की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं.

गिरते तापमान का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि गाड़ियों के इंजन, बैटरी, टायर और दूसरे जरूरी पार्ट्स पर भी पड़ता है.

कई बार सुबह के समय कार स्टार्ट करने में परेशानी होती है, तो कभी बैटरी कमजोर पड़ने के कारण गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो जाती है.

इसके अलावा, सर्दियों में घना कोहरा, सड़क पर कम विजिबिलिटी, शीशों पर धुंध जमना और टायरों की सही ग्रिप न होना भी ड्राइविंग को मुश्किल बना सकता है.

अगर समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए, तो छोटी-सी लापरवाही बड़ा खर्च करा सकती है.

अक्सर लोग कार की नियमित सर्विसिंग तो कराते हैं, लेकिन मौसम बदलने के साथ जरूरी जांच करना भूल जाते हैं. चलिए जानते हैं सर्दियों में क्या करना चाहिए.

कार की बैटरी की जरूर कराएं जांच ठंड के मौसम में कार की बैटरी पर अधिक दबाव पड़ सकता है.

कम तापमान में बैटरी की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे इंजन स्टार्ट करने में परेशानी आने लगती है.

अगर आपकी कार सुबह स्टार्ट होने में ज्यादा समय लेती है, इंजन चालू करते समय आवाज धीमी आती है या डैशबोर्ड की लाइटें कमजोर दिखाई देती हैं, तो बैटरी की जांच कराना जरूरी है.

सर्दियां शुरू होने से पहले बैटरी का वोल्टेज और उसकी चार्जिंग क्षमता किसी योग्य मैकेनिक से चेक करवाएं.

इंजन ऑयल का स्तर और गुणवत्ता चेक करें सर्दियों में इंजन ऑयल की गुणवत्ता और सही ग्रेड का होना खास मायने रखता है.

गलत ग्रेड का ऑयल इस्तेमाल करने पर ठंडे इंजन को स्टार्ट करने और उसके शुरुआती संचालन में परेशानी हो सकती है. सर्दियां शुरू होने से पहले कार के इंजन ऑयल का स्तर चेक करें.

अगर ऑयल बदलने का समय नजदीक है, तो कंपनी के निर्धारित सर्विस शेड्यूल के अनुसार उसे बदलवा लें.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।