खेल

WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है. उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये था.

यूपी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को 1.10 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपना हिस्सा बनाया.

वह इस नीलामी में 1 करोड़ या उससे ज्यादा के प्राइस में बिकने वाली पहली खिलाड़ी बनीं.

सोफी के लिए सबसे पहले यूपी ने ही पैडल उठाया था. यूपी को आरसीबी ने चैलेंज किया. दोनों के बीच कुछ देर बिडिंग वॉर चली.

लेकिन जब बोली 1.10 करोड़ रुपये पर पहुंची, तो यूपी के आगे कोई टीम नहीं टिक पाई. इस तरह उन्होंने भारी-भरकम रकम देकर कंगारू खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा.

Base Price: INR 50 Lakh Final Price: INR 1.1 Crore 🔥🔥 Sophie Molineux will play for the @UPWarriorz 💜💛 She becomes the first player to breach the 1 Crore mark in the #TATAWPLAuction 2027 ✨ #TATAWPL

Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 28, 2026

2023-24 में RCB के लिए खेलीं

2023-24 सीजन में सोफी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए महिला प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. सीजन में उन्होंने बेंगलुरु के लिए 10 मैच खेले. इन मैचों की 10 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 12 विकेट लिए.

वहीं 7 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 78 रन बनाए.

बता दें कि सोफी ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाली खिलाड़ी हैं.

उन्होंने अब तक 3 टेस्ट, 19 वनडे और 54 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं. वनडे की 18 पारियों में कंगारू खिलाड़ी ने 32 विकेट अपने नाम किए.

टी20 इंटरनेशनल की 51 पारियों में उन्होंने 57 विकेट झटके.

बैटिंग करते हुए टेस्ट में उन्होंने 97 रन, वनडे में 143 रन और टी20 इटंरनेशनल में 118 रन बनाए.

महिला प्रीमियर लीग के अलावा सोफी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग्स में खेलती हैं.

ऑस्ट्

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।