खेल

WPL 2027 Retentions: RCB से मुंबई इंडियंस तक, किस टीम ने किसे किया रिटेन, किसको निकाला बाहर? पूरी लिस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
WPL 2027 Retentions: RCB से मुंबई इंडियंस तक, किस टीम ने किसे किया रिटेन, किसको निकाला बाहर? पूरी लिस्ट

WPL 2027 Retentions: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की सभी 5 टीमों ने अगले सीजन से पहले अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने WPL की सभी फ्रेंचाइजियों को 28 सितंबर (सोमवार) तक रिटेंशन लिस्ट जारी करने की डेडलाइन दी थी. ऐसे में सभी 5 टीमों ने सोमवार को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की.

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु (RCB) ने 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. इसमें लिन्से स्मिथ, ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता और गौतमी नाइक शामिल हैं.

वहीं, मुंबई इंडियंस ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है. देखें किस टीम ने किसे रिलीज किया और किसे रिटेन किया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रिटेंशन लिस्ट: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, शायली सतघरे, प्रथ्योषा कुमार.

रिलीज लिस्ट: ग्रेस हैरिस, लिन्से स्मिथ, गौतमी नाइक, दयालन हेमलता.

मुंबई इंडियंस रिटेंशन लिस्ट: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, एस सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.

रिलीज लिस्ट: जी कमलिनी, मिल्ली इलिंगवर्थ, नल्ला रेड्डी, पूनम खेमनार, सैका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ.

दिल्ली कैपिटल्स रिटेंशन लिस्ट: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, मारिजान कप्प, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, श्री चरणी.

रिलीज लिस्ट: लिजेल ली, अलाना किंग, तानिया भाटिया, स्नेह राणा, प्रगति सिंह, एडडला सृजना.

यूपी वॉरियर्स रिटेंशन लिस्ट: दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस.

रिलीज लिस्ट: किरण नवगिरे, क्लो ट्रायोन, एमी जोन्स, डींड्रा डॉटिन, आशा शोभना, श्वेता सहरावत.

गुजरात जायंट्स रिटेंशन लिस्ट: अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया.

रिलीज लिस्ट: डैनी व्याट-हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु, शिवानी सिंह. कब होगा WPL 2027 का ऑक्शन? महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन यानी WPL 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को होगा. यह ऑक्शन कोच्चि में आयोजित कराया जाएगा.

BCCI ने सभी टीमों के 28 सितंबर तक रिटेंशन लिस्ट जारी करने की डेडलाइन दी थी. बता दें कि WPL 2027 की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जो 7 फरवरी तक खेला जाएगा.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।