WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के परिणाम से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका (WTC 2025-27 Points Table) में बड़ा उलटफेर हुआ है.
शुरुआत से टॉप पर बनी ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान हुआ है. पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम टॉप-2 में भी नहीं रह पाई.
दूसरी तरफ तेम्बा बावुमा एंड टीम ने टॉप-2 में एंट्री कर ली है, जिन्होंने पिछले संस्करण का खिताब ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही जीता था.
साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर जीत का सबसे बड़ा फायदा न्यूजीलैंड को भी हुआ है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई.
न्यूजीलैंड ने 6 मैचों में से 4 जीते हैं. 1 मैच में हार मिली और 1 ड्रा रहा. न्यूजीलैंड के 52 पॉइंट्स और जीत प्रतिशत 72.22 का है.
पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम WTC पॉइंट्स टेबल में पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गई.
ये ऑस्ट्रेलिया का इस चक्र का 13वां मैच और चौथी हार थी. टीम ने 9 मैच जीते हैं. उनका जीत प्रतिशत 69.23 हो गया है.
साउथ अफ्रीका टीम तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गई है, जिनकी ये इस चक्र में पांचवीं जीत है. साउथ अफ्रीका 2 मैच हारा है, उनका जीत प्रतिशत 71.43 हो गया है.
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच होता है.
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां है टीम इंडिया?
भारतीय क्रिकेट टीम WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है.
टीम इंडिया ने इस चक्र में 11 मैचों में से 5 जीते हैं, 4 में हार मिली है और 2 ड्रा पर समाप्त हुए हैं. भारत का जीत प्रतिशत 51.52 का है.
A Match-Winning Masterclass! 🔥 A performance for the ages as Simon Harmer delivers his first-ever 10-wicket haul in Test cricket! 🇿🇦👏 The veteran spinner was instrumental in powering #TheProt
📡 स्रोत: ABP Live Khel