राज्य

यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच बढ़ा तनाव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच बढ़ा तनाव

26 अक्टूबर, नई दिल्ली: यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने अपनी ओर दागी गई 12 मिसाइलों और दो ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। सऊदी नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया दो बैलिस्टिक मिसाइलों का मलबा गिरने से एक सऊदी नागरिक और एक एशियाई मूल का निवासी घायल हुआ।

दूसरी ओर हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के कई ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इनमें किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, खमीस मुशैत स्थित एयरबेस और जाज़ान का नौसैनिक अड्डा शामिल हैं। हालांकि इन सभी ठिकानों पर हमले की सफलता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरीअ ने सऊदी हवाई क्षेत्र और रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी भी दी।

हूतियों ने यह भी आरोप लगाया कि सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के कई प्रांतों में हवाई और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने का दावा किया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के दावों के बीच क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।