मनोरंजन

यश ने नमित मल्होत्रा संग क्यों प्रोड्यूस की रणबीर कपूर की 'रामायण'? एक्टर ने खुद किया खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यश ने नमित मल्होत्रा संग क्यों प्रोड्यूस की रणबीर कपूर की 'रामायण'? एक्टर ने खुद किया खुलासा

केजीएफ स्टार यश ने रणबीर कपूर स्टारर ओर नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' में 'रावण' का रोल प्ले किया है. वहीं वे इस मच अवेटेड फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं.

हाल ही में यश ने हैदराबाद में 'रामायण' के प्री-लॉन्च इवेंट के दौरान, इस बड़े सिनेमैटिक प्रोजेक्ट को नमित मल्होत्रा ​​संग प्रोड्यूस करने की वजह का खुलासा किया है.

यश ने क्यों को-प्रोड्यूस की रामायण ?

लॉस एंजिल्स में मल्होत्रा ​​के साथ हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए, यश ने बताया कि भारतीय सिनेमा को लेकर निर्माता के विजन ने ही उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए राजी किया.

उन्होंने बताया कि नमित मल्होत्रा ​​की इच्छा थी कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री नई ऊंचाइयों को छुए.

नमित मल्होत्रा ​​ने कहा था, "मैं चाहता हूं कि हमारी इंडस्ट्री उस मुकाम पर पहुंचे. जिस दिन ऐसा होगा, मैं बहुत खुश होऊंगा."

यश ने की अलग-अलग इंडस्ट्री के दर्शकों से अपील

'टॉक्सिक' फिल्म एक्टर ने अलग-अलग इंडस्ट्री के दर्शकों से फिल्म के सपोर्ट में एक साथ आने की अपील करते हुए कहा, "मैं अपनी तरफ से आप सभी से, अपने वेल विशर्स, फैन्स और सिनेमा के हर प्रेमी से रिक्वेस्ट करता हूं, चाहे वह तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम या हिंदी इंडस्ट्री हो, अगर आपको यह फिल्म पसंद आती है, तो आइए एक बार सब मिलकर साथ आएं.

आइए हम सब एकजुट हों और दुनिया को दिखा दें."

कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 1

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, रामायण का निर्माण नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' ने यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर किया है.

इस फिल्म में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. "रामायण: पार्ट वन" 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

जबकि इसका पार्ट 2 अगले साल यानी 2027 की दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।