य़ूपी के अयोध्या में यम द्वितीया पर यमराज की पूजा, यमथरा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सरयू में लगाई आस्था की डुबकी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अयोध्या में यम द्वितीया के अवसर पर सरयू तट स्थित यमथरा घाट पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर यमराज की पूजा-अर्चना की और सुखी, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मान्यता है कि भगवान श्रीराम के पृथ्वी से प्रस्थान के समय यमराज अयोध्या आए थे और उन्होंने यमथरा घाट पर विश्राम किया था।
इसी पौराणिक मान्यता के चलते हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को यहां मेला लगता है। इस दिन विशेष रूप से बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और कल्याण के लिए पूजा करती हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यमथरा घाट पर पूजा करने से यमराज का आशीर्वाद मिलता है और मृत्यु का भय दूर होता है। इसी अवसर पर दीपावली में पूजी गई लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का सरयू नदी में विसर्जन भी किया गया।
बाइट---महंत अवध किशोर शरण दास – यमराज मंदिर
बाइट---कंचन गुप्ता – श्रद्धालु
बाइट---नीलम सिंह – श्रद्धालु
बाइट---पूजा गुप्ता – श्रद्धालु
बाइट---राजकुमार गुप्ता – श्रद्धालु
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अयोध्या में यम द्वितीया के अवसर पर यमथरा घाट पर यमराज की पूजा के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह विषय भगवान यमराज की पूजा और पारंपरिक मेले से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक परंपरा को उजागर करती है और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। इस कार्यक्रम में श्रद्धालु सरयू में स्नान कर यमराज की पूजा करते हैं, जिससे आध्यात्मिक शांति और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है; यह लोगों को एकजुट करता है, पर्यटन को बढ़ावा देता है और धार्मिक विश्वास को सुदृढ़ कर