'ये नहीं चलेगा बंगाल में सिर्फ मंदिर...', तीर्थक्षेत्र सर्किट के ऐलान पर अधीर रंजन का रिएक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तरफ से राज्य में प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 1,000 करोड़ रुपये के तीर्थक्षेत्र सर्किट की घोषणा पर कांग्रेस पार्टी ने रविवार (8 नवंबर, 2026) को प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की घोषणा पर कहा कि सिर्फ मंदिर ही क्यों? हमारे बंगाल में चर्च, गुरुद्वारा और मस्जिदें भी हैं. सिर्फ मंदिरों के लिए ही पैसा क्यों दिया जा रहा है?
उन्होंने कहा कि सरकार जो पैसा कमाती है, उसे कमाने के लिए हमारे राज्य के हर धर्म के लोग को टैक्स भरना पड़ता है और सरकार इस सार्वजनिक धन का इस्तेमाल ऐसे खर्चों के लिए करती है.
कांग्रेस नेता का शुभेंदु सरकार पर हमला
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा, सरकार चलाने का मतलब यह नहीं है कि आम लोगों के दिए पैसे का इस्तेमाल सरकार जब चाहे, जहां चाहे और जैसे चाहे कर सकती है. अगर ऐसा करना ही है तो फिर सारे मजहबों के लिए करना है.
हमारा देश सिर्फ एक मजहब का देश नहीं है.
Murshidabad, West Bengal: Reacting to West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari s announcement of a Rs 1,000 crore 'Tirthakshetra Circuit' for the renovation of ancient temples, Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says, Why only temples?
In Bengal, we also have churches, gurudwaras and mosques.
Why is money being given only for temples, People belonging to every religion in our state pay taxes, and the government uses this public money for such expenditure.
Running a government does not mean that public money contributed by ordinary people can be used whenever, wherever and however the government wishes... Today is Kali Puja and Diwali.
I would say that creating an atmosphere of hatred by breaking down reli
📡 स्रोत: ABP Live