मनोरंजन

'ये हर जगह होता है, जेंडर से कोई फर्क नहीं पड़ता', फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बोलीं राम्या कृष्णन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'ये हर जगह होता है, जेंडर से कोई फर्क नहीं पड़ता', फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बोलीं राम्या कृष्णन

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस राम्या कृष्णन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब 'बाहुबली' की राजमाता शिवगामी एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

वो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं.

इस बार उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और कलाकारों के शोषण को लेकर खुलकर बात की है.

राम्या ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और कलाकारों का गलत फायदा उठाने जैसी घटनाएं होती हैं और इससे इनकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने ये भी कहा कि शोषण के मामले में जेंडर की कोई सीमा नहीं है.

कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं राम्या कृष्णन?

राम्या कृष्णन हाल ही में 'रॉ टॉक्स विद वीके' पॉडकास्ट में पहुंचीं. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में वाकई कास्टिंग काउच होता है?

इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'एपस्टीन फाइल्स को देखिए. ये अमेरिका जैसी जगह पर भी हुआ, जहां महिलाएं काफी आगे हैं. इसके बावजूद उन्हें ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा. इसलिए आप ये नहीं कह सकते कि यहां ऐसा नहीं होता.

ये होता है, पहले भी होता था और आगे भी होगा.

लेकिन ये किस तरह हुआ, क्या आपके पास हां या ना कहने का विकल्प था, समय के साथ ये चीजें बदलती रहेंगी.'

उन्होंने आगे कहा, 'यही इसकी सच्चाई है.

चाहे जबरदस्ती हो, अपनी मर्जी से हो या फिर सामान्य तरीके से, ये होता रहेगा और हो रहा है. इससे कोई इनकार नहीं कर सकता. हमारा पेशा ग्लैमर से जुड़ा है, इसलिए लोग इस बारे में बात करते हैं.

लेकिन बाहर कितनी महिलाएं ऐसी चीजों का सामना करती हैं? ये हर जगह होता है और इसमें जेंडर का कोई फर्क नहीं है.'

गौरतलब है कि राम्या के पति और फिल्ममेकर कृष्णा वामसी की साल 2002 में आई फिल्म 'खडगम' में कास्टिंग काउच के मुद्दे को दिखाया गया था.

फिल्म में संगीता ने सीतामहालक्ष्मी नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो एक्ट्रेस बनना चाहती है और उसे लगता है कि उसके पास शोषण के सामने झुकने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.

पहले फि

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कास्टिंग काउच पर कलाकारों का शोषण एक गंभीर समस्या है, जहाँ अभिनेता और अभिनेत्री अक्सर बिना उचित अनुबंध या वेतन के काम करते हैं। राम्या कृष्णन ने इस विषय पर खुलकर बात करके फिल्म उद्योग के छिपे हुए दुरुपयोग पर प्रकाश डाला। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि प्रमुख कलाकार भी इस अनैतिक प्रथा के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, जिससे उद्योग में बदलाव की माँग बढ़ रही है। यदि इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ती है तो सामान्य जनता को बेहतर कामकाजी शर्तों, पारदर्शी अनुबंधों और कलाकारों के अधिकारों के प्रति अध

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।