मनोरंजन

'ये प्रेम मोल लिया' की एडवांस बुकिंग अच्छी शुरुआत, कमा लिए इतने करोड़

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'ये प्रेम मोल लिया' की एडवांस बुकिंग अच्छी शुरुआत, कमा लिए इतने करोड़

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं. वहीं शरवरी वाघ फिल्म में फीमेल लीड रोल में हैं.

फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है.

कोईमोई के मुताबिक, 24 नवंबर देर रात से फिल्म की प्री-सेल्स शुरू हो गई. ओनिंग वीकेंड के लिए फिल्म के 37,750 टिकट बिक गए हैं.

वहीं फिल्म को 4810 शोज मिले हैं. इसी के साथ फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट के 1.03 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें को फिल्म ने 37.18 लाख कमा लिए हैं. वहीं 14 लाख टिकट बिक गए हैं.

फिल्म टिकट का एवरेज प्राइज 275 रुपये है.

स्टेटवाइज कलेक्शन

ओपनिंग वीकेंड में महाराष्ट्र और दिल्ली NCR में 20 लाख से ज्यादा की कमाई हो गई है. वहीं राजस्थान में 14.50 लाख कमा लिए हैं. गुजरात, तमिलनाडु में 7 लाख से ज्यादा की कमाई हो गई है.

पंजाब में 5 लाख से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन हो गया है.

फिल्म की बात करें तो ये फैमिली ड्रामा है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ का रोमांस देखने को मिलेगा.

फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 53 मिनट है. फिल्म को यश राज फिल्म डिस्ट्रिब्यूट कर रहा है.

फिल्म में शरवरी और आयुष्मान के अलावा सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, श्रुति सेठ, अनुपम खेर जैसे स्टार्स हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. ट्रेलर को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

ट्रेलर में दिखाया गया कि आयुष्मान को शरवरी से प्यार होता है. शरवरी भी प्यार करती है लेकिन शादी करने से इंकार करती है. क्योंकि शरवरी के घर में सिर्फ औरतें हैं. वो अपना घर छोड़कर नहीं जा सकती हैं.

इसलिए आयुष्मान खुराना अपने घरवालों को मनाते हैं और शरवरी से शादी करने के लिए वो अपनी फैमिली के साथ शरवरी के घर आकर रहने लगते हैं.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।