राजनीति

'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री- कांग्रेस के सीनियर नेता डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर विवादित बयान दिया है. उनके इस बयान पर सियासी पारा गरमा गया है.

अब इस पर केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

इस पूरी बयानबाजी पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राष्ट्रविरोधी बयान बताते हुए कहा है कि मुझे नहीं लगता कि यह लोगों के अधिकार छीने जाने का मामला है.

हालांकि, संविधान और उससे मिलने वाले अधिकार महत्वपूर्ण है.

इस तरह के विरोध प्रदर्शनों से संविधान के मूल उद्देश्य को कमजोर किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, 'हमारे देश में कई आंदोलन हुए हैं.

इनमें खालिस्तान आंदोलन, किसान आंदोलन या महाराष्ट्र में मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी का नाम बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर रखने के लिए 17 साल तक चला आंदोलन, लेकिन भारत कभी बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसा नहीं बना.'

उन्होंने आगे कहा कि यह एक राष्ट्र-विरोधी बयान है. भारत के संविधान के खिलाफ है. यह संविधान को चुनौती देने की कोशिश है. इसे बनाने के लिए बाबासाहेब अंबेडकर ने इतनी कड़ी मेहनत की थी.

हम ऐसे बयानों का विरोध करते हैं. इनकी निंदा करते हैं.

इरफान अंसारी पर क्या बोले बीजेपी नेता?

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा है कि झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी का बयान, अराजकतावादी राहुल गांधी की सोच को ही दर्शाता है.

राहुल गांधी एक गैर जिम्मेदार, पार्ट टाइम और अराजकतावादी सोच वाले नेता हैं. यह भारत में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. वे चुनाव हार गए हैं. उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है.

अशांति फैलाने में उनके मुकाबले कोई नहीं है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे भारत में भी वही कर रहे हैं. बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के मॉडल को यहां लागू करने की कोशिश कर रहे हैं.

मैं पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारत की जनता कानून के शासन में विश्वास रखती है. वे शांतिपूर्ण तरीकों में यकीन करती है.

उन्होंने कहा कि देश के नाग

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।