‘ये है संविधान का अपमान और हमला’, जयराम रमेश का संसद सत्र बुलाने को लेकर केन्द्र सरकार पर अटैक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्र सरकार की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने के ऐलान को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संविधान का अपमान और उस पर हमला करार दिया है.
उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 14 अप्रैल, 2026 को डॉ. आंबेडकर जयंती की शाम मोदी सरकार ने परिसीमन विधेयकों को सार्वजनिक किया था.
लेकिन 17 अप्रैल, 2026 की रात संसद में इन विधेयकों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर आगे लिखा कि अब संविधान दिवस पर, ऑपरेशन लोटस के 105 दिन बाद, मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया है.
उसे उम्मीद है कि संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए वह बेहद दागदार दो-तिहाई बहुमत का जुगाड़ कर लेगी.
उन्होंने सवाल किया, क्या संविधान का इससे बड़ा अपमान और उस पर इससे बड़ा हमला हो सकता है? संघर्ष जारी है.
संसद सत्र से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक
केन्द्र की तरफ से दोबारा संसद सत्र बुलाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई गई है.
सोनिया गांधी की अध्यता में बुलाई गई इस बैठक में विशेष रणनीति के ऊपर चर्चा होगी.
इससे पहले, केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है.
सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष से 30 नवंबर (सोमवार) और राज्यसभा के सभापति से 2 दिसंबर (बुधवार) को सदन की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है.
मोदी कैबिनेट की कल बैठक
इधर, संसद सत्र के दोबारा शुरू करने से ठीक पहले मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक दोपहर एक बजे बुलाई है.
गौरतलब है कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से बुलाए जाने का प्रस्ताव है. सरकार ने दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों से इस संबंध में अनुरोध किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे लेकर शुक्रवार (27 नवंबर, 2026) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें परिसीमन से जुड़े <a title=
📡 स्रोत: ABP Live