योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, योजना के तहत आश्रितों को मिलेगी 5 लाख की राशि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर वियतनाम से पहुंचा रांची, किशोरगंज स्थित आवास पर अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, योजना के तहत आश्रितों को मिलेगी पांच लाख रुपए की सहयोग राशि।
Short Headline: योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, योजना के तहत आश्रितों को मिलेगी 5 लाख की राशि
राजा वर्मा पार्थिव शरीर, रांची, अवधेश
योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची
किशोरगंज स्थित आवास पर अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़
राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
योजना के तहत आश्रितों को मिलेगी पांच लाख रुपए की सहयोग राशि
एंकर रांची के किशोरगंज निवासी योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा। वियतनाम में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से सड़क मार्ग से रांची लाया गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों में शोक की लहर है और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने भी आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ-1 : राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसके बाद परिजनों ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के साथ लगातार समन्वय किया गया, जिसके बाद शनिवार को पार्थिव शरीर कोलकाता लाया गया और वहां से रांची पहुंचाया गया।
बाइट: पड़ोसी
वीओ-2 : राजा वर्मा के पार्थिव शरीर के रांची पहुंचने पर किशोरगंज स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने भी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बाइट: महुआ माजी
अंतिम वीओ वियतनाम में योग प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत राजा कुमार वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया गया है। परिवार और स्थानीय लोगों ने सरकार की पहल के लिए आभार जताया है। अंतिम दर्शन के बाद अब उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
रांची से अवधेश गौतम की रिपोर्ट।
🎙️ जनता का संदेश का मत
राजा वर्मा के निधन से हमें यह याद दिलाता है कि जीवन की अनिश्चितता के बीच हमें अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जब किसी का अचानक निधन हो, तो परिवार को कानूनी सहायता और आर्थिक सहायता के माध्यम से स्थिरता मिलनी चाहिए। समाज को सहानुभूति और सहयोग की भावना से जोड़ना चाहिए, ताकि हर परिवार को समय पर सहायता और सम्मान मिले।