योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की थीं:पौड़ी गढ़वाल में अपने घर में ली अंतिम सांस; कल ऋषिकेश में हो सकता है अंतिम संस्कार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। उस वक्त घर में योगी के भाई महेंद्र और उनका परिवार मौजूद था। योगी आदित्यनाथ करीब 4 बजे तक पंचूर गांव पहुंच सकते हैं।
SSP सर्वेश पवार ने बताया कि कल ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। जिस वक्त सावित्री देवी का विधन हुआ उस वक्त योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में सशक्त युवा, समृद्ध उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। CM पुष्कर सिंह धामी ने X पर पोस्ट लिखा- मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है।
उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। योगी आदित्यनाथ का जन्म गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे।
मां सावित्री देवी हाउस वाइफ थीं। 20 अप्रैल 2020 को उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। माता-पिता के 7 बच्चों में 3 बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद योगी आदित्यनाथ 5वें नंबर पर थे। योगी आदित्यनाथ से 2 छोटे भाई हैं। 3 मई 2022 को मां से मुलाकात के बाद योगी ने ये पोस्ट किया था मां ने गांव में संभाला परिवार, बेटा बन गया गोरक्षपीठ का महंत अजय (योगी आदित्यनाथ) के संन्यास लेने के बाद परिवार की जिंदगी आगे बढ़ती रही।
सावित्री देवी पंचूर गांव में परिवार के साथ रहीं। उनके दूसरे बेटे और बेटियों ने अपनी-अपनी जिंदगी और जिम्मेदारियां संभालीं। योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की गतिविधियों से जुड़ते गए। महंत अवैद्यनाथ के शिष्य के रूप में उन्होंने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। 1998 में वह पहली बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद बने।
इसके बाद लगातार पांच बार सांसद चुने गए। 2014 तक वह गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे। 2014 में महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद वह गोरक्षपीठाधीश्वर बने। 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस तरह पंचूर गांव का अजय सिंह बिष्ट देश की राजनीति के बड़े चेहर
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ, सावित्री देवी के 91 वर्ष की आयु में निधन के बारे में है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि योगी आदित्यनाथ की माँ का निधन राजनेता के निजी जीवन को प्रभावित करता है और उनके परिवार के लिए एक संवेदनशील क्षण है। इस घटना से आम जनता पर भावनात्मक असर पड़ सकता है, क्योंकि यह दर्शाता है कि राजनीतिक नेताओं के भी व्यक्तिगत दुख और परिवारिक संबंधों में चुनौतियाँ होती हैं। इसके अलावा, यह समाज में बुजुर्गों के स्वास्थ्य और देखभाल पर भी चर्चा को बढ़ा सकता