राजनीति

योगी मथुरा में बोले-आस्था मिटाने वाले मिट्‌टी में मिल गए:बाबर-औरंगजेब के अनुयायी जहर घोल रहे, मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
योगी मथुरा में बोले-आस्था मिटाने वाले मिट्‌टी में मिल गए:बाबर-औरंगजेब के अनुयायी जहर घोल रहे, मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे

यूपी के मथुरा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। CM योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। ब्रजवासियों-श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। जन्मस्थान पर संबोधित करते हुए CM ने कहा- भारत पर कई आक्रमण हुए, लेकिन सनातन की आस्था को कोई मिटा नहीं पाया। जिन्होंने भी दुस्साहस किया, वे मिट्टी में मिल गए। आज उनका नाम लेने वाला भी कोई नहीं है। योगी ने सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- सरकार की आस्था श्रीकृष्ण, श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है, लेकिन जिनकी आस्था बाबर-औरंगजेब में हो, क्या वे आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे?

ये बाबर-औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने का काम करने जा रहे हैं, क्योंकि कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं। वे बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं। हमारी सरकार इनके मंसूबे कभी पूरा नहीं होने देगी। योगी ने कहा- भगवान राम का भव्य मंदिर जिनको अच्छा नहीं लगता, वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं।

हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी अयोध्या और काशी जैसा भव्य परिसर तैयार हो। हम आपकी भावनाओं के अनुरूप ब्रजभूमि को संवारेंगे। इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इधर, बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगी है। तड़के हुई मंगला आरती में 10 हजार भक्त शामिल हुए। महिलाओं ने ढोल-मंजीरों और शंख की धुन पर डांस किया।

प्रशासन के मुताबिक, जन्मोत्सव पर देश-विदेश से 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। काशी-नोएडा के इस्कॉन मंदिर में भी भक्तों भी भीड़ है। 4 तस्वीरें देखिए… रात 12 बजे कान्हा का जन्म होगा, उज्जैन के डमरू वादक मंगल ध्वनि बजाएंगे श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।