यूएई ने भारत को दिया 250 का लक्ष्य, हरप्रीत का शतक; अरशद ने झटके 4 विकेट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार, 24 नवंबर को 11वें मैच के लिए इंडिया-ए और यूएई की टीमें मैदान पर हैं.
दोहा में खेले जा रहे मैच में यूएई ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए. टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य है.
यूएई के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने शतकीय पारी खेलते हुए 130 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान टीम इंडिया के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.
यूएई की तरफ से लगातार विकेट गिरते रहे.
टीम को पहला झटका 02 रन के स्कोर पर लगा, जब आर्यांश शर्मा (02) आउट हुए. 20 रन पर दूसरा विकेट अंश टंडन (08) के रूप में गिरा.
इसके बाद तीसरे विकेट के लिए हरप्रीत सिंह और मुहम्मद शाहदाब ने 71 (101 गेंद) रनों की साझेदारी की. यह पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही, जिसका अंत 91 रन पर शाहदाब के विकेट से हुआ. शाहदाब ने 2 चौकों की मदद से 28 रन बनाए.
Innings Break!
Arshad Khan led India A's disciplined bowling effort with vital 4️⃣/43 👏 Over to our batters to chase 2️⃣5️⃣0️⃣ for a semi-final spot ⏳ Scorecard ▶️ https://t.co/6Vwvc5BnWQ #TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup | #INDAvUAE https://t.co/Af0UOYqBqk
BCCI (@BCCI) November 24, 2026
आगे बढ़ते हुए टीम को चौथा झटका 151 रन पर लगा, जब ईथन डिसूजा 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 3 रन के भीतर टीम का अगला विकेट गिर गया. 154 रन पर आफताब आलम (02) के रूप में 5वां झटका लगा.
यहां से 200 रन का टोटल मुश्किल लगने लगा.
लेकिन छठे विकेट के लिए हरप्रीत और बासिल हमीद ने 66 (63 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया.
220 रन पर 2 विकेट गिरे. पहले शतकवीर हरप्रीत भाटिया आउट हुए.
फिर इबरार अहमद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. 243 रन पर टीम को आठवां झटका जाहिद अली के
📡 स्रोत: ABP Live Khel