देश

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने के अंत में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत इस वर्ष ब्रिक्‍स के अध्यक्ष के रूप में 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संगठन के 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य और भागीदार देशों के नेताओं के साथ-साथ आमंत्रित अतिथि भी भाग लेंगे।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' है। भारत ने ब्रिक्स के संस्थापक सदस्य के रूप में इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता की थी। भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण की। ब्रिक्स इस वर्ष अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।