यूक्रेन को 500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका, बिक्री को मंजूरी के बाद भी कम नहीं हुई जेलेंस्की की टेंशन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Ukriane Patriot Missile: रूस से जंग के बीच यूक्रेन को अमेरिका से एक घातक हथियार मिलने वाला है. जो इस युद्ध में यूक्रेन के काफी काम आने वाला है.
दरअसल, अमेरिका ने करीब 2.1 अरब डॉलर की लागत से 500 पैट्रियट PAC-3 MSE इंटरसेप्टर मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी दी है.
रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से निपटने के लिए यूक्रेन इन मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है.
हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि मंजूरी मिलने के बावजूद इन मिसाइलों की आपूर्ति में देरी उसकी सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है.
उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों से सर्दियों के दौरान तत्काल जरूरतों को पूरा करने की अपील की है. 500 मिसाइलों की मंजूरी के बाद भी जेलेंस्की चिंतित यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने मिसाइल सिस्टम की मंजूरी के बाद भी चिंता जताई है.
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी फैसले का स्वागत करते हुए इसे मजबूत कदम बताया.
उन्होंने कहा कि 500 PAC-3 इंटरसेप्टर मिसाइलों की आपूर्ति यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को काफी मजबूत कर सकती है. लेकिन इनकी डिलीवरी शुरू होने में कई साल लग सकते हैं.
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके देश को भविष्य में मिलने वाली सैन्य सहायता के साथ-साथ मौजूदा खतरों से निपटने के लिए भी हथियारों की जरूरत है.
उन्होंने अमेरिकी प्रशासन से ऐसा वैकल्पिक इंतजाम करने का आग्रह किया है, जिससे जरूरी इंटरसेप्टर मिसाइलें समय पर यूक्रेन को मिल सकें. जेलेंस्की का कहना है कि रूस लगातार यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बना रहा है.
ऐसे में सर्दियों के दौरान बिजली, हीटिंग और पानी की आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है. खबर अभी अपडेट हो रही है...
📡 स्रोत: NewsData.io