यूक्रेन जंग में रूस के 5 लाख सैनिकों की मौत? डेटा लीक होने से बड़ा खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से तनाव चल रहा है.
दोनों देशों को युद्ध में भयंकर नुकसान हुआ, लेकिन अहम बात यह है कि रूस ने यूक्रेन को जितना कमजोर समझा था, वह उतना कमजोर नहीं निकला. यूक्रेन ने युद्ध में रूस को भारी नुकसान पहुंचाया.
हाल ही में दावा किया गया है कि यूक्रेन युद्ध में रूस के अब तक 5 लाख से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं.
यह सरकारी डेटा है, जो कि लीक हुआ है. 'बीबीसी' की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक करीब पांच लाख रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं.
रूस को हुए इस भारी नुकसान की जानकारी सरकारी आंकड़े के लीक होने के बाद सामने आई है. रूस में अभी तक मारे गए 4,90,334 सैनिकों की पहचान की जा चुकी है.
अहम बात यह भी है कि इस डेटा को लेकर अभी तक रूस की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
रूसी सैनिकों की मौत पर एक और दावा यह भी दावा किया गया है कि 490334 लोगों की मौत रूसी सैनिकों की मौत को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर सकती है, क्यों कि 51067 मौतों की पुष्टि अदालती फैसलों के जरिए हुई है.
इससे पता चलता है कि युद्ध के मैदान में कई सैनिक लापता हो गए थे, जिन्हें बाद में कानूनी तौर पर मृत घोषित कर दिया गया.
रिपोर्ट का कहना है कि उनके एनालिसिस में लीक हुए डेटाबेस में दर्ज मौतें शामिल हैं, जबकि रिकॉर्ड पर आधारित अनुमान बताते हैं कि मौतों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है.
क्या वाकई युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ. इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बड़ा दावा किया.
उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाना चाहते हैं.
उनके मुताबिक पुतिन ने शेनझेन में कहा था कि वे यूक्रेन युद्ध का राजनयिक समाधान चाहते हैं.
ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता चाहते हैं कि लड़ाई रुक जाए, लेकिन उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा है.
📡 स्रोत: NewsData.io