विदेश

यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, पुतिन की चेतावनी के बाद 400 ड्रोन और 110 मिसाइलें दागीं; 8 मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, पुतिन की चेतावनी के बाद 400 ड्रोन और 110 मिसाइलें दागीं; 8 मौत

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर से खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया. क्रीमिया ब्रिज पर किए गए यूक्रेनी हमले का रूस ने कड़ा जवाब दिया है.

रूस ने यूक्रेन पर 400 से अधिक ड्रोन और 110 से अधिक ड्रोन और 110 से अधिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. यूक्रनी अधिकारियों के अनुसार, हमलों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है.

बता दें, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमले से पहले यूक्रेन को कड़ी चेतावनी दी थी. रूस के हमले का असर राजधानी कीव सहित कई शहरों में दिखाई दिया. कई शहरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई.

परिवहन व्यवस्था को भी नुकसान हुआ है. हमलों के दौरान, राजधानी में धमाकों की जोरदार आवाजें सुनाई दीं. सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोगों ने मेट्रो स्टेशन में अपनी जान बचाई.

कीव में तीन पुलों को बनाया निशाना रूस के हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव के नीपर नदी पर बने तीन पुलों को नुकसान हुआ है.

इसके अलावा, ऊर्जा, परिवहन और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है.

यूक्रेनी अधिकारियों की मानें तो हमले की वजह से राजधानी के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई.

एक जल आपूर्ति केंद्रो को भी नुकसान हुआ है, जिससे 4 जिलों में पानी का दबाव कम हो गया है. पश्चिमी यूक्रेन के कुछ इलाको में भी बिजली की कटौती हुई.

जेलेंस्की बोले- यह युद्ध के सबसे बड़े हमलों में से एक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के इस हमले को अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया.

उनके अनुसार, रूस ने 400 से अधिक ड्रोन और 110 से अधिक मिसाइलें दागी हैं, जिसमें 27 बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं.

जेलेंस्की का आरोप है कि रूस ने कई शहरों में नागरिक बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचाया है.

जेलेंस्की का आरोप है कि रूस ने कई शहरों में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है. उनका दावा है कि कुछ मिसाइलों में क्लस्टर वॉरहेड का भी इस्तेमाल किया गया है.

उन्होंने इंटरनेशनल कम्युनिटी से रूस के खिलाफ दबाव बढ़ाने की अपील की है.

क्रीमिया ब्रिज हमले के बाद पुतिन ने दी थी चेतावनी रूस की इस कार्रवाई को क्रीमिया ब्रिज पर हुए यूक्रेनी हमले के जवाब के रूप में देखा जा रहा है.

इस हमले में रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था. इसके बाद पुतिन ने यूक्रेन को गंभीर और दर्दनाक जवाब देने की चेतावनी दी थी.

यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई में रूस के एक तेल पंपिंग स्टेशन और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाने का दावा किया है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में, पुतिन ने यूक्रेनी हमले के बाद 400 ड्रोन और 110 मिसाइलों से जवाबी हमला किया, जिससे 8 लोगों की मौत हुई। यह घटना यूक्रेन में चल रहे युद्ध की तीव्रता और अंतरराष्ट्रीय तनाव को दर्शाती है। ऐसी बढ़ती सैन्य गतिविधियाँ नागरिकों के जीवन को खतरे में डालती हैं, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचाती हैं और आर्थिक अस्थिरता बढ़ाती हैं। इससे सामान्य जनता को बढ़ती असुरक्षा, शरणार्थी प्रवाह और ऊर्जा व खाद्य कीमतों में उछाल का सामना करना पड़ सकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।