यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूक्रेन ने रूस के चार एसयू-34 फाइटर बॉम्बर विमानों को नष्ट कर दिया है. यह दावा राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने किया है.
उन्होंने बताया कि यूक्रेन ने रूस के वोरोनिश इलाके में बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर रातभर हमले किए. साथ ही इनके अलावा दो अन्य विमानों को नुकसान पहुंचाया है.
यूक्रेन की सेना ने सभी छह विमानों को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि की है. जेलेंस्की ने बताया कि यह हमला नेपच्यून मिसाइल का इस्तेमाल करके किया गया था.
एक्स पर पोस्ट करते हुए जेलेंस्की ने कहा, इन विमानों में हवाई बम लदे हुए थे. ये यूक्रेन पर नए हमले करने के लिए तैयार थे. रूसियों ने इनका इस्तेमाल हमारे लोगों को डराने और धमकाने के लिए किया.
लक्ष्य पर हमले करने के लिए हमारी लंबी दूरी की नेपच्यून मिसाइल का इस्तेमाल किया गया. मैं यूक्रेनी नौसेना के योद्धाओं को उनके सटीक निशाने के लिए धन्यवाद देता हूं. इन हमलों को लेकर यूक्रेन ने और क्या दी जानकारी?
यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि रात भर चले इस ऑपरेशन में सभी छ: SU-34 विमानों को अलग-अलग लेवल पर नुकसान पहुंचा है. एसयू-34एम एक ऐसा फाइटर बॉम्बर विमान है.
इसका इस्तेमाल रूसी सेना अक्सर फ्रंटलाइन के पास स्थित यूक्रेनी शहरों पर ग्लाइड बम गिराने के लिए करती है.
एक विमान की कीमत करोड़ों अमेरिकी डॉलर होती है. 'ऐसी जगह हमला किया, जहां ड्रोन रखे जाते थे' यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बताया है कि यूक्रेन ने रूस के ओरियाल इलाके में एक ऐसी जगह हमला किया, जहां हमलावर ड्रोन रखे जाते थे.
वहीं से लॉन्च किए जाते थे. काला सागर में भी एक अन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया.
उन्होंने कहा कि हमारी लंबी दरी की मारक क्षमता ओरियोल क्षेत्र के उस ठिकाने तक पहुंची, जहां हमलावर ड्रोन रखे और लॉन्च किए जाते थे. काला सागर में भी एक लक्ष्य को निशाना बनाया गया.
यूक्रेन अपनी लंबी दूरी की स्ट्राइक को जारी रखेगा. मॉस्को इस युद्ध को लंबा खींच रहा है. इसलिए हमारे लंबी दूरी के ऑपरेशन जारी रहेंगे.
📡 स्रोत: NewsData.io