राजनीति

यूपी में 4.60 लाख छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी में 4.60 लाख छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

अक्टूबर 03, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 4 लाख 60 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के जरिए 4 लाख 60 हजार 559 विद्यार्थियों के खातों में 147 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी छात्र की पढ़ाई अधूरी न रहे।

वहीं, सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए 2017 से पहले की सरकार पर परिवार-केंद्रित राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उस दौर में सरकारी संसाधनों का लाभ एक परिवार तक सीमित था। सीएम योगी ने दावा किया कि पहले की सरकार स्कॉलरशिप के पैसे खा जाती थी। (फोटो/वीडियो कैप्शन: उत्तर प्रदेश में 4 लाख 60 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि दी गई)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।