यूपी के आगरा में 11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी के आगरा में गांवों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन्स में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक बाबूलाल, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल फोन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान बरेली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन को भी सुना गया। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 3,500 रुपये प्रतिमाह करने और पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। आगरा में 800 से अधिक ग्राम प्रहरी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। वे अपने क्षेत्रों में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाते हैं। वहीं, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने ग्राम प्रहरियों को पुलिस व्यवस्था का अभिन्न अंग बताते हुए अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका को अहम बताया।
मानदेय में बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं की घोषणा पर ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
बाइट-योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश
बाइट-दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त, आगरा
बाइट-राजकुमार, ग्राम प्रहरी, आगरा
बाइट-सपना, ग्राम प्रहरी, आगरा
बाइट-पवन चौधरी, ग्राम प्रहरी, आगरा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर आगरा में 11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की है। ग्राम प्रहरी गाँवों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करके अपराध रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में हुआ और इसमें उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक बाबूलाल और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने भाग लिया। यह सम्मान ग्राम प्रहरियों की मेहनत और समर्पण को पहचानता है, जिससे ग्रामीण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। आम जनता को यह प्रेरणा देता है कि स्थानीय सुरक्षा बलों
🎙️ जनता का संदेश का मत
ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर के हम दिखाते हैं कि समाज में सुरक्षा के लिए स्वयंसेवक भूमिका निभाने वाले लोग कितने महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हमें याद दिलाती है कि जब हम अपने पड़ोसियों की मदद करते हैं, तो हम अपराध के खिलाफ एक मजबूत दीवार बनाते हैं। समाज को एकजुट होकर, सहानुभूति और सहयोग से आगे बढ़ना चाहिए, ताकि हर गाँव में शांति और न्याय की रोशनी रहे।