यूपीः आगरा में 149 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का मंचन शुरू, पहले दिन देवर्षि नारद के मोह की लीला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा में 149 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का मंचन बुधवार शाम विशाल रामलीला मैदान में शुरू हुआ। ब्रिटिश हुकूमत के समय शुरू हुई उत्तर भारत की प्रमुख रामलीला का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और रामलीला समिति के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वरूपों की आरती की। इसके बाद रामलीला के कलाकारों ने पहले दिन देवर्षि नारद के मोह का भावपूर्ण मंचन किया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान की भक्ति में लीन नारद जी को कामदेव पर विजय प्राप्त करने का अभिमान हो जाता है।
उनके मन से अहंकार दूर करने के लिए भगवान विष्णु लीला रचते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि 149 वर्ष पहले सेठ कोकामल ने रामलीला आयोजन की परंपरा शुरू की थी, जिसे आज भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला, कृष्ण लीला और शिव पुराण जैसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
बाइट- प्रो. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री
बाइट- योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री
बाइट- बबीता चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश