अपराध

यूपीः आगरा में चांदी व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आगरा में चांदी व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा में थाना न्यू आगरा पुलिस ने चांदी व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी असली चांदी लेकर उसके बदले नकली और अप्रचलित नोटों की गड्डियां देकर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन और सचिन के रूप में हुई है।

एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी गड्डी के ऊपर 500 रुपये का असली नोट लगाते थे, जबकि नीचे सफेद कागज और पुराने नोट रखते थे। चांदी का सौदा तय होने के बाद व्यापारी को यही गड्डियां देकर माल ले जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 34 हजार 500 रुपये की अप्रचलित करेंसी, 4 हजार रुपये की प्रचलित करेंसी, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार फरीदाबाद निवासी हरेन्द्र और अनस पुराने नोट उपलब्ध कराने में मदद करते थे। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

बाइट- बजरंग प्रसाद, एसीपी हरीपर्वत आगरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।