राजनीति

यूपी के आगरा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूर्व राज्यमंत्री छोटेलाल वर्मा को दी श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के आगरा में  डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूर्व राज्यमंत्री छोटेलाल वर्मा को दी श्रद्धांजलि

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक और पूर्व राज्यमंत्री छोटेलाल वर्मा के निधन पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शोक जताया। बृजेश पाठक आज आगरा के वाजिदपुर गांव स्थित छोटेलाल वर्मा के पैतृक आवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पांच बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा की 22 सितंबर को तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें आगरा से दिल्ली रेफर किया गया था, लेकिन 24 सितंबर को दिल्ली ले जाते समय नोएडा में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि छोटेलाल वर्मा का निधन बीजेपी के लिए बड़ी क्षति है।

उन्होंने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भी दुख जताया। वहीं, समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा सनातन संस्कृति की विरोधी रही है और अखिलेश यादव अल्पसंख्यक वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

बाइट: बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।