राज्य

यूपी के आगरा में जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- रिश्तों को निभाना सीखिए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के आगरा में जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- रिश्तों को निभाना सीखिए

आगरा में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के जेंगारा स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया। सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस दौरान जयंत चौधरी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए कुछ बयान दिए गए और वार भी किए गए, लेकिन वे तीर उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि बोलने से पहले बातों की गंभीरता समझनी चाहिए और रिश्तों को निभाना सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रालोद के विधायकों की संख्या कम होने के बावजूद, जब पार्टी साथ थी, तब तीन राज्यसभा सीटें जीती जाती थीं, जबकि अब केवल एक सीट जीत पा रहे हैं। जयंत चौधरी ने इथेनॉल के विरोध को किसानों के हितों से जोड़ते हुए कहा कि गन्ने, मक्का और धान से बनने वाले इथेनॉल का विरोध किसानों का विरोध है।

उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, आईटीआई और उद्योगों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

बाइट: जयंत चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल एवं केंद्रीय राज्यमंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।