यूपीः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर के पास हुआ। कार में सवार पांच लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट - इमरान अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त, फतेहाबाद