यूपीः आगरा में नकली और प्रतिबंधित दवाओं के गोदाम पर छापा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली में ड्रग विभाग और एफएसडीए की संयुक्त टीम ने नकली और प्रतिबंधित अंग्रेजी दवाओं के गोदाम पर छापेमारी की। खंडहरनुमा कमरे में बनाए गए गोदाम से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की दवाओं का जखीरा बरामद किया गया। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
छापेमारी में आगरा, फिरोजाबाद और हाथरस के ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ एफएसडीए की टीम शामिल रही। बरामद दवाओं में केटोरोल, कार्डेस, एलेग्रा, लोसर-एच और जालरा समेत दर्द, शुगर, एलर्जी और ब्लड प्रेशर की दवाएं शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार बरामद दवाओं की गुणवत्ता, वैधता और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सहायक आयुक्त औषधि अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बाइट- अरविन्द कुमार गुप्ता, सहायक आयुक्त औषधि आगरा