राज्य

यूपी  के आगरा में रबी उत्पादकता गोष्ठी, यूपी में 140 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी  के आगरा में रबी उत्पादकता गोष्ठी, यूपी में 140 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य

आगरा में मंडल स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी और कृषि प्रदर्शनी-2026 का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त कार्यालय परिसर स्थित सभागार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कृषि उत्पादों, बीज, खाद और कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

गोष्ठी में आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल के कृषि अधिकारी और किसान शामिल हुए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में इस साल 140 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 10 लाख से अधिक किसानों को मिनी किट उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार पर्याप्त बीज, यूरिया और सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रदेश में दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा मिला है। वहीं, आगरा में स्थापित हो रहे अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र से आलू की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।