यूपीः आगरा में राज्य स्तरीय रबी गोष्ठी और कृषि मेले का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा में राज्य स्तरीय रबी उत्पादक गोष्ठी और कृषि मेले का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कृषि उत्पादों, बीज, खाद और उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
गोष्ठी में आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल के अधिकारी और किसान शामिल हुए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65 प्रतिशत फसल रबी सीजन में होती है। इस साल 140 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
साथ ही 10 लाख से अधिक किसानों को मिनी किट उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार किसानों को बीज, यूरिया और सिंचाई की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए 30 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। केंद्र से आगरा सहित आसपास के जिलों में आलू की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी
बाइट- सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश
बाइट- संगीता कुजूर, निदेशक रूडसेट संस्थान आगरा