अपराध

यूपीः आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी, 12वीं पास आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी, 12वीं पास आरोपी गिरफ्तार

आगरा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से करीब सवा करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी वीरू शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पुलिस, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, सचिवालय और यूपी मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है।

हैरानी की बात है कि आरोपी केवल 12वीं पास है। वह भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से संपर्क करता था और व्हाट्सऐप पर फर्जी रिजल्ट और जॉइनिंग लेटर दिखाकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी परीक्षा परिणाम में भी छेड़छाड़ करता था। डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया कि अरविंद कुमार सक्सेना ने 13 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

बाइट- आदित्य, डीसीपी वेस्ट आगरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।