राजनीति

यूपीः आगरा में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को होगी मतगणना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आगरा में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को होगी मतगणना

आगरा में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में संजय पैलेस स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। जिलाधिकारी मनीष बंसल के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, चुनाव संबंधी नियमों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

निर्वाचन के लिए स्नातक वर्ग में 46 बूथ और दो सहायक बूथ बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक वर्ग के लिए 27 बूथ निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए कुल 100 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं, जिन्हें 22 अक्टूबर को रवाना किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

मतदान कर्मियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बूथ पर पहुंचने के बाद किसी परिचित के घर रुकने की अनुमति नहीं होगी।

बाइट- मनीष बंसल, जिलाधिकारी, आगरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।