अपराध

यूपी के आगरा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के आगरा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहजादी मंडी स्थित तारघर मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं आगरा प्रभारी भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित किया।

कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों ने मशाल प्रज्वलित कर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को रवाना किया।

यात्रा में शामिल लोगों ने पैदल मार्च किया, जो प्रतापपुरा चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।मीडिया से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के माध्यम से देश को अर्थव्यवस्था में शीर्ष पायदान पर ले जाने, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के साथ ही भारत के स्वाभिमान और विश्वगुरु बनने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन युद्ध के मैदान में सेनापति द्वारा अपनी सेना का मनोबल बढ़ाने जैसा था, जिसका लक्ष्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है।वहीं, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़कर उनके नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाना है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाकर पुराने दौर को वापस लाना चाहता है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान बूथ लूट, अराजकता और हिंसा की घटनाएं होती थीं, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ऐसी घटनाएं नहीं हुई हैं।बाइट: प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री

बाइट: भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।