अपराध

यूपीः आजमगढ़ में 26.70 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आजमगढ़ में 26.70 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

आजमगढ़ में 26.70 लाख रुपये की डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी ओमान अली को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को सीआईओ अधिकारी बताकर पीड़ित को देशद्रोह के मुकदमे में फंसाने का डर दिखाया था। साथ ही बैंक खाते में गलत लेनदेन का आरोप लगाकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किया और उससे 26 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की।

पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार आरोपी जहांगीर आलम से मिले साक्ष्यों के आधार पर ओमान अली का नाम सामने आया था। इसके बाद आजमगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, चार फर्जी सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नकदी बरामद हुई है।

पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

बाइट- कौस्तुभ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।