राजनीति

यूपी के आजमगढ़ में 29 नवंबर को सुभासपा की महारैली, ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के आजमगढ़ में 29 नवंबर को सुभासपा की महारैली, ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर निशाना

आजमगढ़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सियासी सक्रियता तेज कर दी है। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर, बूढ़नपुर स्थित वृंदावन मैरिज लॉन में आयोजित सामाजिक समरसता परिक्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

राजभर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष को हार का सामना करना पड़ेगा, इसलिए अभी से ईवीएम और वोट चोरी का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके पास चुनाव में गड़बड़ी के ठोस सबूत हैं, तो उन्हें जनता के सामने रखें।

राजभर ने कहा कि यदि किसी सांसद को चुनाव में गड़बड़ी से जीतने का आरोप है, तो वह इस्तीफा देकर जनता के बीच जाए और अपना पक्ष रखे। पूजा पाल के मामले पर सपा को घेरते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की बात उठाने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। राजभर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की तारीफ करने वाले सपा नेताओं के खिलाफ पार्टी नेतृत्व कार्रवाई नहीं कर पाता।

इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि 29 नवंबर को आजमगढ़ में सुभासपा की विशाल महारैली आयोजित होगी। राजभर के मुताबिक, रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।

बाइट---- ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।