देश

यूपी के आजमगढ़ में डॉ. संजय निषाद का बयान, 2027 में फिर बनेगी NDA सरकार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के आजमगढ़ में डॉ. संजय निषाद का बयान, 2027 में फिर बनेगी NDA सरकार

आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, परिवहन, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप योजना और खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

इसके साथ ही बाल पुष्टाहार कार्यक्रम के तहत कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। डॉ. संजय निषाद ने बताया कि जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी और पोस्टरबाजी कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी।

बाइट: डॉ. संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।