राजनीति

यूपीः आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने आजमगढ़ के जहानागंज स्थित एक मैरिज हॉल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि इस संबंध में अभी एक बैठक हुई है।

दशहरे के बाद दोबारा बैठक होगी, जिसके बाद पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण पर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया वर्ष 1952 से लागू है। इस बार सभी राजनीतिक दलों को अपने बीएलओ लगाने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में चुनाव आयोग पर आरोप लगाना गलत है।

उन्होंने अखिलेश यादव की ओर से दिखाई जा रही मतदाता सूची को फर्जी बताते हुए कहा कि यदि किसी को सूची में गलत नाम होने की शिकायत है, तो वह चुनाव आयोग के सामने प्रमाण प्रस्तुत करे। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

बाइट- ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।